श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था राजस्थान के चुनाव संपन्न, रामरतन बिश्नोई बने अध्यक्ष

श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था राजस्थान के चुनाव संपन्न, रामरतन बिश्नोई लगातार तीसरी बार निर्विरोध बने प्रदेश अध्यक्ष

श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था राजस्थान के चुनाव संपन्न, रामरतन बिश्नोई लगातार तीसरी बार निर्विरोध बने प्रदेश अध्यक्ष


बिश्नोई न्यूज़, पीपासर। श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था राजस्थान का दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद इस वर्ष सितंबर व अक्टूबर में संपूर्ण राजस्थान में चुनाव करवाए गए । सितंबर माह में संस्था की जिला शाखा तहसील शाखाओं और ग्राम शाखाओं के चुनाव राजस्थान के 10 जिलों में करवाए गए। बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस के दिन प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी मुकाम पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी रामानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित बैठक में संस्था की गतिविधियों उद्देश्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त कि। संस्था के भावी कार्य को निरंतर गतिमान रखने के उद्देश्य से गत 10 वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष पद पर सेवारत रामरतन बिश्नोई को तीसरी बार भी सर्वसम्मति से आगामी 5 वर्षों के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद श्री बिश्नोई ने अपनी नवीन कार्यकारिणी गठित की जिसमें राजस्थान के 10 जिलों से लोगों को पदाधिकारी एवं सदस्य नियुक्त किया गया है। सूची के अनुसार आचार्य स्वामी रामानंद महाराज प्रदेश संरक्षक, विनोद धारणिया एवं मोहनलाल कड़वासरा उपाध्यक्ष भानुसिंह सियाग एवं अनिल धारणीयां महामंत्री, अनोपाराम डूडी कोषाध्यक्ष, रामगोपाल बिश्नोई संस्कृति मंत्री, भंवर लाल बिश्नोई संगठन मंत्री, हिम्मताराम भांबू को प्रदेश सचिव बनाया गया। इसके साथ ही 51 सदस्यों की नई कार्यकारिणी बनाकर रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाओं के कार्यालय में आज पंजीकृत करवाई गई है । 

         उल्लेखनीय है कि उक्त संस्था का गठन 10 वर्ष पहले हुआ था। राज्य स्तर पर पंजीकृत इस संस्था का प्रधान कार्यालय ग्राम पीपासर जिला नागौर में है। संस्था ने पर्यावरण संरक्षण, जीव रक्षा, नशा मुक्ति, संस्कार निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं की है। उक्त क्षेत्रों में की गई सेवाओं के कारण संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर तक के सम्मान मिले हैं । कुछ विशेष कार्यकर्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।  विशेष उपलब्धि के रूप में संस्था ने फिल्म निर्माता की भूमिका निभाते हुए पेड़ों के लिए बलिदान हुए 363 शहीदों की सत्य कथा पर बड़े पर्दे की फिल्म साको 363 का भी निर्माण किया है। जो संस्था की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। संरक्षक आचार्य स्वामी रामानंद महाराज के सानिध्य में और प्रदेश अध्यक्ष रामरतन बिश्नोई के नेतृत्व में उक्त  संस्था गत 10 वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं कर रही है।

Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY