मुकाम मेला 2023: बिश्नोईयों का फाल्गुन व आसोज मेला
![]() |
| Mukam Mela 2023 |
मुक्ति धाम मुकाम बिश्नोई समाज के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है जहां हर अमावस्या को मेला भरता है जिसमें देश के कोने कोने में रहने वाले बिश्नोई जन भाग लेते हैं और अपने श्रद्धेय गुरु जाम्भोजी के दर्शन करते हैं। अमावस्या को भरने वाले मेलों में आश्विन (आसोज) की अमावस्या व फाल्गुन की अमावस्या को भरने वाला मेले महत्वपूर्ण होता है। इन दोनों मेलों के अवसर लाखों बिश्नोई मुकाम गुरु जाम्भोजी महाराज के दर्शनार्थ आते हैं। महासभा द्वारा मेले की पूर्व संध्या जम्भ-जागरण का आयोजन किया जाता है और मेले वाले दिन सूर्योदय के बाद शब्दवाणी के साथ जाम्भाणी यज्ञ किया जाता है जिसमें दिन-भर आने वाले श्रद्धालुजन आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना करते हैं। मंदिर परिसर के पास बने पांडाल में धर्म-सभा का आयोजन किया जाता है जिसमें समाज के गणमान्य लोग, राजनेता और समाज सेवी अपने विचारों से समाज को लाभान्वित करते हैं। वर्ष 2023 में मुकाम मेला (आसोज व फाल्गुन) निम्नलिखित तारिख को आयोजित होगा।
संवत् 2079 फाल्गुन की अमावस्या
लगेगी- 19/02/ 2023 रविवार सांय 4ः18 बजे
उतरेगी- 20/2/2023 सोमवार दिन में 12ः35 बजे
फाल्गुन मेला मुकाम 20 फरवरी, 2023 को आयोजित होगा।
वि. संवत् 2080 आसोज की अमावस्या
लगेगीः- 13/10/2023 शुक्रवार रात्रि 9ः51 बजे
उतरेगीः- 14/10/2023 शनिवार रात्रि 11ः25 बजे
आसोज मेला मुकाम 14 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होगा।
इन्हें भी पढ़ें:

Follow us on Google News