यूएन मेडल से सम्मानित शहीद सांवलाराम बिश्नोई मरनोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक से होंगे सम्मानित

यूएन मेडल से सम्मानित शहीद सांवलाराम बिश्नोई मरनोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक से होंगे सम्मानित 

यूएन मेडल से सम्मानित शहीद सांवलाराम बिश्नोई मरनोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक से होंगे सम्मानित


 केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर वीरता और सेवा पदक से सम्मानित लोगों के नामों की घोषणा कर दी गई है जिसमें राजस्थान के सांवला राम विश्नोई मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक के लिए चुने गए हैं। इससे पूर्व भी बिश्नोई को उनकी वीरता के लिए यूएन मेडल से सम्मानित किया गया था। सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल स्वर्गीय सांवला राम विश्नोई को इस गणतंत्र दिवस पर मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) के लिए चुना गया है। सांवला राम विश्नोई राजस्थान के बाडमेर के निवासी थे। वह सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। सांवला राम विश्नोई संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अफ्रीका के कांगो में तैनात किए गए। जहां वह शहीद हो गए थे।


यूएन मेडल से मरनोपरांत किया गया सम्मानित 


जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने कांगो में मोनुस्को के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का एलान किया था। प्रदर्शन हिंसक हो गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। इसमें एक नाम सांवला राम विश्नोई का था। वह दिन 26 जुलाई 2022 का था। उनकी इस वीरता के लिए यूएन मेडल भी दिया गया था।


Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY