रणबीर गंगवा बोले- जाम्भवाणी की शिक्षाएं धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देती हैं

 रणबीर गंगवा बोले- जाम्भवाणी की शिक्षाएं धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देती हैं


कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा रावतखेड़ा में विराट जाम्भवाणी हरि कथा में संबोधित करते हुए
रावतखेड़ा स्थित श्री साथरी मंदिर में आयोजित विराट जाम्भवाणी हरि कथा में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने गुरु जम्भेश्वर भगवान की शिक्षाओं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


रावतखेड़ा में विराट जाम्भवाणी हरि कथा में हुए शामिल, संतों का लिया आशीर्वाद


हिसार। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को हिसार जिले के रावतखेड़ा स्थित श्री साथरी मंदिर में आयोजित विराट जाम्भवाणी हरि कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु जम्भेश्वर भगवान की शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस पावन अवसर पर उन्हें गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों, शिक्षाओं एवं जाम्भवाणी के संदेश को आत्मसात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गुरु जम्भेश्वर भगवान ने मानव समाज को धर्म, अध्यात्म, सदाचार, जीव दया, प्रकृति संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण का अमूल्य संदेश दिया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जाम्भवाणी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रही हैं। धर्म, अध्यात्म, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देने वाली ऐसी कथाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव को मजबूत करती हैं।
कैबिनेट मंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे संतों की शिक्षाओं और गुरु जम्भेश्वर भगवान द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विराट जाम्भवाणी हरि कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, संत-महात्मा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY