Flt Lt Sudershan Kumar Bishnoi | सुदर्शन कुमार बिश्नोई जीवन परिचय

 Flt Lt Sudershan Kumar Bishnoi | सुदर्शन कुमार बिश्नोई जीवन परिचय



Flt Lt एस के बिश्नोई
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नामसुदर्शन कुमार बिश्नोई
जन्म26 जुलाई, 1935
सितोगुणो, अबोहर, पंजाब
पितास्व. रामप्रताप खीचड़ (उप-अधीक्षक, पंजाब पुलिस) 
रैंकफ्लाइट लेफ्टिनेंट
वायु सेना में लगे 14 जनवरी, 1956

सेवारत मृत्यु22 फरवरी, 1962
विमान HT-2 
प्रतिनिधित्वAFFC Unit

फ्लाइट लेफ्टीनेंट सुदर्शन कुमार बिश्नोई का जन्म पंजाब प्रांत के अबोहर जिले के निकटवर्ती ग्राम सीतोगुन्नो में श्री रामप्रताप खीचड़ के यहां हुआ। रामप्रताप खीचड़ पंजाब पुलिस में उप अधिक्षक रहे। उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सुरक्षा में अपनी महत्ती भूमिका निभाई। सुदर्शन कुमार बिश्नोई के छोटे भाई बीके बिश्नोई ने भारतीय वायुसेना में की पदों पर रहते हुए सेवाएं दी। उन्होंने भारत-पाक युद्ध 1965 व 1971 में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया जिसके लिए उन्हें 2 बार वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

आइए जानें एवीएम बीके बिश्नोई के बारे में

फ्लाइट लेफ्टीनेंट एस के बिश्नोई की भारतीय वायुसेना में डायरेक्ट एन्ट्री हुई। प्रशिक्षण काल के पश्चात उन्हें को 14 जनवरी, 1956 कमीशन किया गया। सेवारत रहते हुए  फ्लाइट लेफ्टीनेंट बिश्नोई ने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। वर्ष 1962 उनके लिए बहुत ही दुःखद रहा। 22 फरवरी 1962 को AFFC युनिट के  HT-2 विमान दुर्घटना, जोधपुर में फ्लाइट लेफ्टीनेंट एस के बिश्नोई नहीं रहे। उस वक्त इनके साथ प्रशिक्षणार्थी एच एस सिद्धू भी मौजूद थे जो किसी तरह बच गए। इस तरह देश ने एक बहादुर बेटे को खो दिया। जिनकी सेवा की भरपाई संभव नहीं परन्तु उनके छोटे भाई बीके बिश्नोई ने उनके पदचिन्हों पर चलते हुए अपने उत्कृष्ट युद्ध कौशल से देश को गौरवान्वित किया।


Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY