पहले एमएनसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर फिर समाज कल्याण अधिकारी अब UPSC CSE 2021 में चयनित हुए Dinesh Godara

पहले एमएनसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर फिर समाज कल्याण अधिकारी और अब UPSC CSE 2021 में चयनित हुए दिनेश गोदारा

पहले एमएनसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर फिर समाज कल्याण अधिकारी अब UPSC CSE 2021 में चयनित हुए Dinesh Godara



 उत्तरप्रदेश के कन्नौज में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर सेवारत दिनेश गोदारा ( 24 ) का यूपीएससी की रिजर्व लिस्ट में चयन हुआ है। 10 अक्टूबर को जारी हुई वर्ष 2021 की रिजर्व सूची में उनका नाम शामिल है। 63 चयनित लोगों की सूची में 29वें नंबर पर दिनेश गोदारा का नाम है।


यूपीएससी में 63 चयनित लोगों की सूची में 46 सामान्य वर्ग से हैं। 12 अन्य पिछड़ा वर्ग और एक अनुसूचित जाति से है। चार अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) हैं। बताया गया है कि 30 मई 2022 को यूपीएससी के 749 पदों के सापेक्ष 685 चयनितों की सूची जारी हुई थी। बची हुई सीटों की घोषणा 10 अक्टूबर को कर दी गई।



जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश गोदारा मूलतः से बीकानेर के नगरासर गांव के रहने वाले हैं और परिवार जोधपुर राजस्थान में रहता हैं। राजस्थान बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात गुवाहटी असम से आईआईटी की डिग्री हासिल की।

कृषक परिवार से संबंध रखने वाले दिनेश के पिता भंवरुराम पेशे से अधिवक्ता हैं। माता हनुमानी गृहणी है। परिवार में 22 वर्षीय छोटा भाई प्रवीन भी एलएलबी कर रहा है।


बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी करते हुए दिनेश ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने कार्यालय जाकर बधाई दी।


वर्ष 2017 से नौकरी का इस तरह रहा सफर


यूपीएससी में चयनित दिनेश गोदारा ने बताया कि उनकी पहली नौकरी साफ्टवेयर इंजीनियर की बंगलूरू में मल्टीनेशनल कंपनी फाइको में जून 2017 में लगी थी, जो अप्रैल 2020 तक की। वर्ष 2020 में ही यूपी-पीसीएस में चयन हो गया। लखनऊ में अक्टूबर 2021 को ज्वाइन किया। मार्च 2022 में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) पद पर कन्नौज में कार्यभार ग्रहण किया। उस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार का तबादला लखनऊ के लिए होने के बाद जुलाई में दिनेश गोदारा को जिला समाज कल्याण अधिकारी बना दिया गया। 

Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY