पति के शक के चलते 2 बच्चों को लेकर टांके में कूदी पत्नी, पानी कम होने से खुद बच गई, मासूमों की मौतस

पति के शक के चलते 2 बच्चों को लेकर टांके में कूदी पत्नी, पानी कम होने से खुद बच गई, मासूमों की मौत

पति के शक के चलते 2 बच्चों को लेकर टांके में कूदी पत्नी, पानी कम होने से खुद बच गई, मासूमों की मौत



बिश्नोई न्यूज जालोर| जालौर से नवगठित जिला सांचौर के कुंडकी में एक महिला दो मासूम बच्चों को लेकर टांके में कूद गई, पानी कम होने से खुद तो बच गई, लेकिन दोनों मासूमों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, दोनों के बीच कहासुनी होने के कारण पत्नी ने यह कदम उठाया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चितलवाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की।



जानकारी के अनुसार सोहनी बिश्नोई (32) पत्नी सचिन विश्नोई ने परिवारिक कलह के चलते ये कदम उठाया। जब घर में सभी लोग सो रहे थे, तब विवाहिता अपनी 4 साल की बेटी समीक्षा और 8 महीने के बेटे अनुभव को लेकर पानी के टांके में कूद गई। परिजनों को इस बात की जानकारी सुबह लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एडिशनल एसपी दशरथ सिंह के साथ चितलवाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।


विवाहिता अपनी 4 साल की बेटी समीक्षा और 8 महीने के बेटे अनुभव को लेकर पानी के टांके में कूद गई
विवाहिता अपनी 4 साल की बेटी समीक्षा और 8 महीने के बेटे अनुभव को लेकर पानी के टांके में कूदी


पुलिस के अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि महिला गंभीर घायल थी। जिसके बाद महिला सोहनी को पुलिस सांचौर के निजी अस्पताल लेकर गई। जहां उपचार के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और परिजनों को सूचित किया। पड़ोसी ने बताया कि पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बीच पति ने महिला के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। रविवार दोपहर 3 बजे भी विवाहिता आत्महत्या करने के लिए घर से 200 मीटर दूर कुएं पर गई थी। इस दौरान परिजन उसे वापस घर लेकर आए थे। उस समय महिला अकेली कुएं पर गई थी। सुसाइड के प्रयास के बाद विवाहित के देवर अभिषेक महिला की निगरानी कर रहा था। इस बीच रात 3 बजे देवर अभिषेक को नींद आ गई। जिसके बाद महिला ने ये कदम उठा लिया।


पड़ोसी ने बताया कि महिला आबूरोड में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही थी। जिसके कारण पिछले एक साल से वो घर से बाहर रहती थी। दो दिन पहले ही वो ससुराल आई थी। उसका पति सचिन हत्या का आरोपी है और अवैध हथियारों के मामले में जेल जा चुका है। महिला की शादी पांच साल पहले हुई है। परिवार में दो बहने है । जिनकी शादी हो गई है। सचिन का एक छोटा भाई अभिषेक है प्राइवेट कंपनी में काम करता है। माता ऐलची और पिता विरधा राम घर पर रहते है। महिला का पीहर ओगाणा, बाड़मेर में है।

Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY