जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा के लिए आज सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन क्लासेज | Bishnoism.org

 जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर द्वारा अक्टूबर माह में प्रस्तावित जांभाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लासेज आज से शुरू होगी जिसमें समाज के विभिन्न विद्वत वक्ता बच्चों को संस्कार, बिश्नोई पंथ और साहित्य से संबंधित जानकारी देंगे।

जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर द्वारा अक्टूबर माह में प्रस्तावित जांभाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लासेज आज से शुरू होगी जिसमें समाज के विभिन्न विद्वत वक्ता बच्चों को संस्कार, बिश्नोई पंथ और साहित्य से संबंधित जानकारी देंगे।



अक्टूबर माह में प्रस्तावित जांभाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन क्लासेज शुरू की जा रही है। 13 दिवसीय ऑनलाइन क्लासेज में आज से 9 अक्टूबर तक जिसमें नियमित रूप से सायं 7:00 बजे जूम ऐप एवं जाम्भाणी साहित्य अकादमी के फेसबुक पर लाइव प्रसारण पर जुड़कर अभ्यर्थी संस्कार, बिश्नोई पंथ और साहित्य से संबंधित ज्ञानार्जन कर सकेंगे। गोकि जाम्भाणी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित की जाने वाली जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा के लिए देश के विभिन्न कोने-कोने से 50 हजार से अधिक व्यक्तियों ने पंजीकरण करवाया है।


जूम एप का लिंक यह है ( जुम ऐप) जिस पर जाकर श्रोता क्लास क्लासेज से जुड़ पाएंगे। अगर किसी के मोबाइल में जूम एप नहीं है तो उसे प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है। जूम एप श्रोताओं के जुड़ने की संख्या सीमित है लेकिन फेसबुक पेज के जरिए अभ्यर्थी नियमित क्लास ऑफ का लाभ उठा सकते हैं। इन क्लासेज में तकनीकी प्रबंध डॉ लालचंद बिश्नोई रहेंगे।



ज़ूम मीटिंग में  जुड़ने का लिंक:

https://us02web.zoom.us/j/7170215095?pwd=TnZqUEtrMEhsbzdmUEVsVklwc2pJZz09


Meeting ID: 717 021 5095

Passcode: 292929


Facebook live on:  

जाम्भाणी साहित्य अकादमी फेसबुक पेज


नोट:  ज़ूम में अपना माइक ऑन करने एवं आवाज सुनने का तरीका

https://bit.ly/3HxkclJ


 कक्षाओं का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

(27 सितंबर से 9 अक्टूबर)


ऑनलाइन क्लासेज के वक्ता और उनके विषय


  1. 27 सितंबर: स्वामी सच्चिदानन्द जी आचार्य, विषय - गुरु जाम्भोजी की समकालीन परिस्थितियां, गुरु जाम्भोजी का अवतार और वंश
  2. 28 सितंबर: विनोद जम्भदास - गुरु जाम्भोजी का बाल्यकाल और गौचारण काल 
  3. 29 सितंबर: एडवोकेट संदीपजी धारणिया - बिश्नोई पंथ की स्थापना और उन्नीस नियम
  4. 30 सितंबर: डॉ पुष्पाजी - गुरु जाम्भोजी का उपदेश काल 
  5. 1 अक्टूबर: श्री कुलदीपजी साहू डावल - गुरु जाम्भोजी की यात्राएं, निर्वाण और समाधि स्थल 
  6. 2 अक्टूबर: डॉ भँवरलालजी उमरलाई - सबदवाणी
  7. 3 अक्टूबर: डॉ मनबीरजी  - बिश्नोई पंथ के प्रमुख धाम, साथरी, भंडारे 
  8. 4 अक्टूबर: श्री मोहनलालजी कड़वासरा - छः राजवियों की विगत,चौईसां की लूरो, पुण्य
  9. 5 अक्टूबर: श्री विनोदजी काकड़ - जम्मा-जागरण,हवन,पाहळ, अभिवादन, जम्भेश्वरीय संवत
  10. 6 अक्तूबर: डॉ हरिरामजी - संस्कार,व्रत, त्यौहार, प्रमुख मंत्र
  11. 7 अक्टूबर: डॉ रामस्वरूपजी - वृक्ष एवं वन्य जीवों के लिए दिए गए बलिदान 
  12. 8 अक्टूबर: डॉ सुरेन्द्रजी - बिश्नोई पंथ का साहित्य
  13. 9 अक्टूबर: डॉ बंशीलालजी ढ़ाका - हिंडोलणो, जाम्भैजी रै भक्तां री भक्तमाळ, बिश्नोई गोत्र


Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY