भव्य बिश्नोई: जीवन परिचय, परिवार, शिक्षा, पत्नी, राजनीतिक सफर | Biography

 भव्य बिश्नोई: जीवन परिचय, परिवार, शिक्षा, पत्नी, राजनीतिक सफर | Biography


भव्य बिश्नोई हरियाणा के युवा राजनेता हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के पौत्र तथा पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के पुत्र हैं। वर्ष 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव जीतकर वे हरियाणा विधानसभा के सबसे युवा विधायकों में शामिल हुए। वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और वर्तमान में भाजपा हरियाणा के उपाध्यक्ष है।   तथा इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


Biography :आदमपुर के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi)का जीवन परिचय
Join us on WhatsappJoin us on Whatsapp


भव्य बिश्नोई का परिचय

भव्य बिश्नोई  आदमपुर विधानसभा क्षेत्र (हरियाणा) के पूर्व विधायक हैं। 16 फरवरी 1993 को नई दिल्ली में जन्मे भव्य, बिश्नोई समाज के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 


परिवारिक पृष्ठभूमि:

भव्य बिश्नोई को राजनीति पारिवारिक विरासत के रूप में मिली। इनका परिवार हरियाणा की राजनीति में मुख्य भूमिका में रहा है। भव्य के दादा स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ‘बिश्नोई रत्न’ हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे जिन्हें हरियाणा में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव प्राप्त है। दादी जसमा देवी भी विधायक रह चुकी हैं। इनके पिता कुलदीप बिश्नोई दो बार लोकसभा सांसद, चार बार विधायक और केंद्रीय भाजपा नेता हैं। माता रेणुका बिश्नोई भी दो बार विधायक रह चुकी हैं। भव्य बिश्नोई बाय इलेक्शन जीतकर आदमपुर से 2022 में विधायक बनें और चौधरी भजन लाल बिश्नोई की तीसरी पीढ़ी से विधानसभा पहुंचने का गौरव प्राप्त किया। 


 

शीर्षकजानकारी
नामभव्य बिश्नोई
जन्म16 फरवरी 1993
माता-पिता
  • पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई
  • पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई
दादा-दादी
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल बिश्नोई,
  •  पूर्व विधायक जसमा देवी
पत्नीआईएएस परी बिश्नोई
बच्चेवेदा (पुत्री)
राजनीतिक परिचय
  • विधायक: आदमपुर (कार्यकाल 7 नवंबर 2022 – 6 अक्टूबर 2024)
  • प्रदेश अध्यक्ष: भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा 
  • प्रदेश उपाध्यक्ष: हरियाणा भाजपा  ( वर्तमान)


शिक्षा:

भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीराम स्कूल, गुरुग्राम से प्राप्त की। 10वीं कक्षा में दिल्ली-एनसीआर में 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा में 43/45 अंक प्राप्त कर दिल्ली-एनसीआर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) से सरकार और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मॉडर्न साउथ एशियन स्टडीज (MSc) में प्रथम श्रेणी से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने हार्वर्ड कैनेडी स्कूल, USA से मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MPA) की डिग्री प्राप्त की।


 

कक्षाविद्यालय/विश्वविद्यालयअंक/डिग्री
प्रारंभिक शिक्षाश्रीराम स्कूल, गुरुग्राम--
10वीं कक्षाश्रीराम स्कूल, गुरुग्राम97% (दिल्ली-एनसीआर में प्रथम)
12वीं कक्षाश्रीराम स्कूल, गुरुग्राम43/45 (दिल्ली-एनसीआर में प्रथम)
स्नातकलंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE)सरकार और अर्थशास्त्र में स्नातक
स्नातकोत्तरऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयमॉडर्न साउथ एशियन स्टडीज (MSc) में प्रथम श्रेणी
स्नातकोत्तरहार्वर्ड कैनेडी स्कूल, USAमास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MPA)



राजनीतिक करियर:

2014 में, भव्य ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा। 2019 में, उन्होंने हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के बृजेंद्र सिंह से हार गए। 2022 में, उनके पिता कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो गए और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। भव्य ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में आदमपुर उपचुनाव में भाग लिया और 15,740 मतों से जीत हासिल की, जिससे वे हरियाणा विधानसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य बने। 


विवाह:

भव्य बिश्नोई ने 24 दिसंबर 2023 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी परी बिश्नोई से विवाह किया। इनके एक पुत्री (वेदा) है जिसका जन्म 25 फरवरी 2025 को हुआ।

भव्य बिश्नोई ने 24 दिसंबर 2023 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी परी बिश्नोई से विवाह किया। इनके एक पुत्री (वेदा) है जिसका जन्म 25 फरवरी 2025 को हुआ

Family Tree

चौधरी भजन लाल बिश्नोई
कुलदीप बिश्नोई रेणुका बिश्नोई
भव्य बिश्नोई परी बिश्नोई (IAS)
वेदा बिश्नोई


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. भव्य बिश्नोई कौन हैं?

भव्य बिश्नोई हरियाणा के युवा राजनेता हैं। वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल बिश्नोई के पौत्र तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई के पुत्र हैं। वे वर्ष 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं।

2. भव्य बिश्नोई की उम्र कितनी है?

भव्य बिश्नोई का जन्म 16 फरवरी 1993 को नई दिल्ली में हुआ था। वर्ष 2026 के अनुसार उनकी आयु 33 वर्ष है।

3. भव्य बिश्नोई की पत्नी कौन हैं?

भव्य बिश्नोई की पत्नी आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई हैं। दोनों का विवाह 22 दिसंबर 2023 को उदयपुर (राजस्थान) में हुआ। उनके एक पुत्री वेदा हैं।

4. भव्य बिश्नोई ने कहाँ से पढ़ाई की?

भव्य बिश्नोई ने प्रारंभिक शिक्षा श्रीराम स्कूल, गुरुग्राम से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) से स्नातक तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मॉडर्न साउथ एशियन स्टडीज़ में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की।

5. क्या भव्य बिश्नोई वर्तमान में विधायक हैं?

नहीं। भव्य बिश्नोई 2022 से 2024 तक आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में वे आदमपुर सीट से चुनाव हार गए, इसलिए वर्तमान में वे विधायक नहीं हैं।

6. भव्य बिश्नोई किस पार्टी से जुड़े हैं?

भव्य बिश्नोई वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2022 में वे भाजपा में शामिल हुए और उसी वर्ष आदमपुर विधानसभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने। वर्तमान में वे भाजपा हरियाणा प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।



निष्कर्ष:

भव्य बिश्नोई की जीवन यात्रा उनके समर्पण, शिक्षा और राजनीति में योगदान का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी उपलब्धियाँ और परिवारिक पृष्ठभूमि उन्हें हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करती हैं।


Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY